हरियाणा

दूषित पानी निकासी, टूटी गलियां, जर्जर तारों की समस्याओं का किया जाएगा निराकरण : अरूण त्यागी

वार्ड 2 में जनसंपर्क अभियान चलाते भाजपा प्रत्याशी अरूण त्यागी।

गन्नौर। नगर पालिका गन्नौर में भाजपा की तरफ से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अरूण त्यागी ने कार्यकर्ताओं के साथ शहर के वार्ड 2 में जनसंपर्क अभियान चलाया। अभियान के दौरान अरूण त्यागी ने शहर के लोगों से विकास के वायदे कर उनका समर्थन मांगा। अरूण त्यागी ने कहा कि प्रदेश व केंद्र में भाजपा की सरकार होने का फायदा गन्नौर क्षेत्र की जनता को मिल सकता है। उन्होंने कहा कि गन्नौर शहर में अनेक समस्यायें हैं। दूषित पानी निकासी, टूटी गलियां, जर्जर तारों का जाल जिनका निराकरण किया जायेगा। इसके साथ ही शहर के विकास के लिए नई योजनाओं पर काम किया जाएगा, जिससे शहर के लोगों को सुविधा मिल सके। इस मौके पर उनके साथ किताब वाल्मीकि,राजेन्द्र सिंह, बिजेन्द्र छौक्कर, प्रवीन चौहान, मदन वाल्मीकि, वजीर सिंह वाल्मीकि, गजे सिंह आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker