राष्ट्रीय

तेलंगाना में नहीं थम रहा विवाद, विधायक टी राजा सिंह फिर गिरफ्तार

हैदराबाद, 25 अगस्त। तेलंगाना के भाजपा के निलंबित विधायक टी राजा सिंह को पुलिस ने एक बार फिर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद विधायक को गांधी अस्पताल ले जाकर उनकी मेडिकल जांच कराई गई। पुलिस आयुक्त ने एक बयान जारी कर बताया कि विधायक को प्रिवेंटिव डिटेंशन (पीडी) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है और चेरपापल्ली केंद्रीय जेल भेज दिया गया है।

दरअसल, गोशामहल से विधायक राजा सिंह ने बिना पैगम्बर मोहम्मद का नाम लिए विवादित बयान का एक अपना नया वीडियो जारी किया था। इसके बाद उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया और अब उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया है। इससे पहले पुलिस ने बताया कि हैदराबाद के शाहइनायत गंज और मंगलहट पुलिस स्टेशन में दर्ज दो मामलों में उनकी गिरफ्तारी की गई है। दोनों मामलों में पुलिस ने सीआरपीसी (41 ) सी के तहत गुरुवार सुबह नोटिस जारी किया था। हैदराबाद पुलिस ने बताया कि गुरुवार काे विधायक टी राजा सिंह को पीडी एक्ट के तहत फिर गिरफ्तार किया गया है और उन्हें चेरपापल्ली जेल ले जाया जा रहा है।

दरअसल, बुधवार रात को पुराने शहर के कई इलाकों में लोगों के प्रदर्शन के दौरान बहुत ज्यादा तनाव का माहौल बन गया था। शालीबंडा इलाके में भी लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा था। प्रदर्शनकारी विधायक राजा सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। 2 बजे के करीब कुछ प्रदर्शनकारियों ने राजा सिंह की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस पर पथराव किया। बाद में पुलिस को भीड़ पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज करनी पड़ा।

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन का आरोप है कि पुराने शहर में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को दौड़ा-दौड़ा कर लाठियों से पीटा। पुलिस ने कुछ लोगों के घरों के दरवाजे तोड़कर उन्हें घर से खींच पीटा और उन्हें पकड़ कर ले गए। बाद में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के कहने पर पार्टी पार्षद ने उच्च अधिकारियों के साथ बात करके उन्हें छुड़वाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker