हरियाणा

 चार फिट ऊपर लगी पानी की टोटीं से कारागार में सजायाफ्त महिला ने लगा लिया फंदा

सोनीपत
सोनीपत-गोहाना सड़क मार्ग पर स्थित जिला कारागार में महिला वार्ड में स्थित बाथरूम में बुजुर्ग कैदी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला ने अपनी सलवार के नाड़े से मात्र चार फिट ऊपर लगी पानी की टोटी में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी महिला साथियों के शोर मचाने पर दरवाजा तोड़कर उसको बाथरूम से निकालकर अस्प्ताल में पहुंचा गया। जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला के शव का शनिवार को चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
यह था मामला-
गांव बनवासा गोहाना निवासी किताबो देवी और उनके पति रणधीर सिंह को न्यायालय ने 24 नवंबर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। उन्होंने 20 सितंबर 2020 को अपने नशेड़ी बेटे की धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी थी। जिला कारागार में किताबो देवी को महिला वार्ड में रखा गया था। वह शुक्रवार को महिला वार्ड के बाथरूम में गई थी और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। जेल अधिकारियों के अनुसार बाथरूम में कुछ गिरने की आवाज सुनकर अन्य महिला कैदियों ने आवाज लगाई, लेकिन कोई नहीं बोला। इस पर तत्काल एमरजेंसी में सूचना दी गई। सुरक्षाकर्मियों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ा। वहां पर किताबो देवी ने पानी की टोटी से फदा लगाया हुआ था। करीब चार फिट की ऊंचाई पर बनीं पानी की टोंटी में उसने अपनी सलवार के नाड़े से फंदा लगा लिया था। वह पीठ के बल बाथरूम में झटके से गिर गई, जिससे उसकी गर्दन की हड्डी टूट गई।उसको तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसको मृत घोषित कर दिया गया। शनिवार को चिकित्सकों के पैनल ने किताबो देवी का पोस्टमार्टम किया। उसकी वीडियो ग्राफीकराई गई। वहीं मृतका के पति रणधीर सिंह को अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति प्रदान की गई।  
चार दिनों से अवसाद में चल रही थी महिला
मिली जानकारी के अनुसार बुजुर्ग किताबो देवी को आजीवन कारावास की सजा के बाद जेल भेजा गया था। उसने एक बेटे की हत्या कर दी थी। वहीं दूसरे बेटे ने उनके खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बेटे की हत्या के बाद से वह अपराध बोध में जी रही थी। जेल में उसको और पति रणधीर को अलग-अलग बैरक में रखा गया था। वह पिछले चार दिन से अवसाद में थी।उसकी बैरक की महिलाओं ने इसकी जानकारी जेल प्रबंधन को दी थी,लेकिन ध्यान नहीं दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker