हरियाणा

निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में निगम पार्षदों का दूसरे दिन धरना जारी 

दूसरे दिन निगम कार्यालय गेट पर जेबीएम कम्पनी का फुका पुतला 

भाजपा पार्षद भी धरने में शामिल 

शहर की आबादी के हिसाब से आधी गाड़िया भी नहीं चला रही कम्पनी 

पार्षदों का आरोपी अधिकारिओ की मिलीभगत के बिना यह सब नहीं संभव 

शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर कंपनी द्वारा नहीं बल्कि अधिकारियों की मिलीभगत से लगे : वार्ड पार्षद

सोनीपत ,6  सितंबर। नगर निगम शहर की सफाई के लिए लाखो रूपये खर्च कर रहा है। परन्तु लाखो रूपये खर्च करने के बाद भी शहर में जगह जगह कूड़े कूड़े के ढेर लगे हुए है। इन्ही सब को लेकर सोनीपत निगम पार्षद आज लगातार दूसरे दिन भी धरने पर बैठे है। आज दूसरे दिन सभी पार्षदों ने मिलकर कम्पनी विरोधी नारेबाजी की और कम्पनी का पुतला निगम गेट पर फूंका । आक्रोशित निगम पार्षदों का आरोप है कि शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर कंपनी द्वारा नहीं बल्कि अधिकारियों की मिलीभगत से लगाए गए हैं। सभी निगम पार्षद आज मंगलवार को दूसरे दिन निगम कार्यालय के गेट पर एकत्रित हुए और जम कर निगम अधिकारियों और जेबीएम कंपनी (शहर से कूड़ा उठाने का ठेका लेने वाली कंपनी ) के खिलाफ नारेबाजी, विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन किया। निगम पार्षदों का कहना है कि सोनीपत की जनसंख्या के हिसाब से कंपनी के पास जितनी गाड़ियां होनी चाहिए उनसे आधी भी नहीं है शहर की सफाई किस तरह से संभव है। उन्होंने कहा कि यह सब अधिकारियों की मिलीभगत से ही हो सकता है। 

शहर में बन रहे है अवैध कूड़ा पॉइंट

 शहर में कोई पक्का कूड़ा पॉइंट नहीं है। शहर में सैकड़ो कूड़े के पॉइंट बन चुके है।  आज स्थिति यह है कि  मंदिर और स्कूलों के आसपास भी कूड़े  के पॉइंट बनाए गए हैं। पार्षदों का आरोप है कि कंपनी खाना पूर्ति के नाम पर शहर में कूडा निस्तारण गाडियां चला रही है। परन्तु  शहर के जनसंख्यां के अनुसार गाडियां नहीं चलाई जा रही जिससे शहर कूड़े के ढेर में तब्दील हो रहा है। उन्होंने बताया कि अधिकारिओ को इसके बारे में सबकुछ पता है परन्तु वो मूक दर्शक बने बैठे है। 

जनसँख्या के हिसाब से गाड़िया कम, 480 घरो पर लगनी चाहिए एक गाडी

 पार्षदों का कहना है कि शहर की जनसंख्या चार लाख पचास हजार से ज्यादा है जबकि1 लाख 20 हजार हजार से ज्यादा मकान है। नियम के अनुसार चार सौ अस्सी मकानों पर एक गाड़ी होनी चाहिए । पार्षदों के अनुसार व्यवस्था के अनुसार 250 कूडा निस्तारण गाड़ियां कंपनी द्वारा लगाई जानी चाहिए जबकि 35 गाडियां की कंपनी द्वारा लगाई गई है। पार्षदों का आरोप है कि कंपनी द्वारा शहर से सुबह 9 बजे कूडा उठा दिया जाना चाहिए। जबकि कंपनी की गाड़ी ही ग्रामीण वार्डो में तो तीन दिन बाद ही जाती है। ऐसे में प्रतिदिन कूडा उठाना कैसे संभव हो सकता है। पार्षदों का आरोप है कि एक गाड़ी शहर में कई कई बार घूमती है वह दोपहर बाद तक भी कूड़ा नहीं उठा पाती है। ऐसे में सुबह 9 बजे से पहले  कूडा निस्तारण के कार्य का संभव हो पाना नामुमकिन है। 

धरना स्थल पर कांग्रेस के साथ साथ भाजपा निगम पार्षद भी शामिल 

धरना स्थल पर पार्षद हरि प्रकाश सैनी, सुरेंद्र नैयर, सुरेन्द्र मदान, बबीता कौशिक, मुकेश सैनी, मुनीराम ठोलदार, पुनीत राई,राजीव सरोहा,ममता लुथरा, इन्दु वलेचा व उनके पति संजीव वलेचा , लक्ष्मीनारायण तनेजा , नीतू दहिया व उनके पति राजेश दहिया ,बिजेन्द्र मलिक,संगीता सैनी, नवीन तंवर,अतुल जैन ,सूर्या दहिया आदि पार्षद मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker