दिल्ली

दिल्ली मेट्रो द्वारा एक अगस्त से 28 अगस्त तक “ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण” का आयोजन

नई दिल्ली, 31 जुलाई। दिल्ली मेट्रो द्वारा एक अगस्त से 28 तक “ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण-2022” के 8वें संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। इस सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य मेट्रो सेवाओं और सुविधाओं के विभिन्न पहलुओं के बारे में यात्रियों का फीडबैक प्राप्त करना है। एक व्यापक प्रश्नावली के साथ अलग-अलग विषयों पर भागीदार यात्रियों से विस्तृत फीडबैक लिया जाएगा।

सर्वेक्षण में सुधारों के लिए सुझाव भी मांगे जाएंगे। जो भी यात्री इस सर्वेक्षण में भाग लेना चाहें वे डीएमआरस की आधिकारिक वेबसाइट www.delhimetrorail.com देख सकते हैं तथा वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपने उत्तर दे सकते हैं।

सर्वेक्षण फॉर्म अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध रहेगा। इस सर्वेक्षण में सात विषयों पर फीडबैक मांगा गया है। भागीदारों द्वारा उत्तर भरे जाने के लिए एक विषय के संबंध में सर्वेक्षण का लिंक डीएमआरसी की वेबसाइट पर केवल चार दिन के लिए ही उपलब्ध रहेगा। चार दिन के बाद फीडबैक के लिए अगला विषय उपलब्ध कराया जाएगा। चूंकि सर्वेक्षण के लिए सात विषय रखे गए हैं, यह सर्वेक्षण 28 दिन में समाप्त होगा। यात्रीगण मेट्रो की गतिविधियों के निम्नलिखित महत्वपूर्ण पहलुओं पर अपना फीडबैक दे सकेंगे।

उपलब्धता एवं सुगम्यता, ग्राहकों को उपलब्ध सुविधाएं, जानकारी, सेवाओं की गुणवत्ता, ग्राहक सेवा, मेट्रो का बाहरी क्षेत्र सुरक्षा और संरक्षा एवं सुविधा शामिल है।

दिल्ली मेट्रो द्वारा इस सर्वेक्षण का आयोजन यात्रियों को दी जाने वाली सेवाओं के बारे में उनके विचार जानने के लिए किया जा रहा है। प्राप्त फीडबैक के आधार पर सर्वेक्षण के परिणाम मेट्रो की सुविधाओं और सेवाओं के विभिन्न पहलुओं का आकलन करने तथा आवश्यक सुधार लाने में सहायक सिद्ध होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker