दिल्ली

मकान में सिलेंडर हुआ ब्लास्ट, दो घायल

नई दिल्ली

मध्य जिले के रंजीत नगर इलाके में रविवार रात अचानक एक मकान की पहली मंजिल पर जोरदार धमाका हो गया। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के मकानों के शीशे टूट गए। लोगों ने जब वहां जाकर देखा तो यह धमाका गैस सिलेंडर में हुआ था। घर में मौजूद दो युवक झुलस गए थे जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों युवक इस घटना में लगभग 50 फीसदी तक झुलस गए हैं।

दमकल विभाग के अनुसार रंजीत नगर में रात नौ बजे एक मकान की पहली मंजिल में जोरदार धमाका हुआ था। इसकी जानकारी मिलते ही लोकल पुलिस और दमकल मौके पर तुरंत पहुंची और वहां लगी आग को बुझाया गया।

धमाका इतना जोरदार था कि आसपास रहने वाले सभी लोग अपने घरों से निकल आये थे. इस घटना में घर में मौजूद दो युवक जख्मी हालत में उन्हें मिले जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनकी पहचान 18 वर्षीय रितेश और 17 वर्षीय अश्वमान के रूप में की गई है। आग के चलते यह दोनों ही युवक लगभग 70 फीसदी तक झुलस गए हैं। उनके परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला है कि रितेश और अश्वमान दोस्त हैं और दोनों इस कमरे में रहते थे। इनके घर में एक सिलेंडर लीक हो रहा था। रात के समय उन्होंने जब किचन में आग जलाने की कोशिश की तो दूसरा सिलेंडर ब्लास्ट हो गया जिससे गैस लीक हो रहा था। इसकी वजह से दोनों घायल हो गए। पुलिस ने घटना को लेकर आसपास रहने वाले लोगों के बयान भी दर्ज किए हैं। फिलहाल पूरी घटना को लेकर रंजीत नगर पुलिस जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker