हरियाणा

यमुनानगर: देश की बेटियाँ हर क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रही है: अलका

यमुनानगर, 30 दिसंबर। शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शुक्रवार को विद्यालय में रोल मॉडल एक्टिविटी का आयोजन किया गया। राजकीय उच्च विद्यालय फतेहगढ़ के मुख्य अध्यापक प्रीतम सिंह ने बताया कि इसमें हरियाणा राज्य स्तरीय पुरस्कार विजेता अलका गर्ग ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

मुख्य अतिथि अलका गर्ग ने इस अवसर पर स्कूली छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब लड़कियों ने अपनी अपने पंख फैलाने शुरू कर दिए हैं ,अब हर क्षेत्र में लड़कियां अपनी उपलब्धियां बना रही हैं,पहले के मुकाबले आज समाज की सोच में काफी बदलाव आ चुका है। अब लड़का लड़की में कोई भी भेदभाव नहीं किया जा रहा है ,लड़कियों को अब मिल रहे अवसरों का लाभ उठाना चाहिए। पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करते हुए आत्म निर्भर बनना चाहिए। अपने परिवार, गांव, शहर, जिला राज्य व देश का नाम पूरे विश्व में रोशन करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार ने महिलाओं व लड़कियों के लिए सुरक्षित करने के लिए बहुत से कानूनों की स्थापना की है। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि लड़कियों को अपने ऊपर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। समाज में लड़कियों के खिलाफ होने वाले अत्याचारों के खिलाफ सामाजिक लोगों को आगे आना चाहिए और दोषी लोगों को सामने लेकर आना चाहिए। दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि नारी बहुत शक्तिशाली है। वह संसार के किसी भी पराक्रम को अपने आगे झुका सकती है। सब लड़कियों को हर क्षेत्र में अच्छा प्रर्दशन करना है। देश की बेटियाँ खेल, विज्ञान, राजनीति, व्यापार, नौकरी, सामाजिक क्षेत्रों आदि में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker