क्राइमदिल्ली

बैरक में सो रहे एक कैदी पर जानलेवा हमला

नई दिल्ली

तिहाड़ जेल में कैदी पर हमला का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को एक बार फिर बैरक में सो रहे एक कैदी पर दूसरे कैदी ने धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। आरोपित ने अपना बचाव करने के लिए खुद को भी जख्मी कर लिया। लेकिन सीसीटीवी कैमरे में आरोपित कैदी की सारी हरकत कैद हो गई। घायल कैदियों को इलाज के लिए दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल में ले जाया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

पीड़ित कैदी की शिकायत पर हरिनगर थाना पुलिस ने धारदार हथियार से गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। घायल कैदियों की पहचान विजय कुमार और हमला करने वाले कैदी की पहचान फरमान के रूप में हुई है।

शुक्रवार तड़के पुलिस को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल से एक कैदियों पर धारदार हथियार से हमला किए जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। जहां पुलिस को दो कैदी घायल अवस्था में मिले। घायल कैदी विजय ने दूसरे घायल कैदी फरमान पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया।

उसने बताया कि वह विजय विहार में हुई एक चोरी के मामले में नवंबर 2021 से तिहाड़ के जेल नंबर तीन में बंद है। इसी जेल में फरमान भी बंद है। फरमान जेल में उसके साथ गलत काम करना चाहता था। जिसका उसने विरोध किया। इसी बात को लेकर शुक्रवार तड़के फरमान ने उस समय उसपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जब वह अपने बैरक में सो रहा था। आरोपित ने उसके गाल पर हमला करने के बाद अपना बचाव करने के लिए खुद को भी घायल कर लिया।

अस्पताल से दोनों कैदियों का प्राथमिक उपचार करने के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस टीम भी जेल नंबर तीन पहुंचकर छानबीन शुरू की। पुलिस बैरक में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। जिसमें फरमान कैदी विजय पर हमला करते दिख रहा है और फिर उसने खुद को घायल कर लिया। उसके बाद पुलिस विजय के बयान पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker