हरियाणा

मध्यप्रदेश के रीवा शहर की एपीएस यूनिवर्सिटी मे लड़सौली गांव की दीपिका मोर कबड्डी में दिखाएगी अपनी प्रतिभा

गन्नौर। गुरु हनुमान कुश्ती कबड्डी अकेडमी लड़सौली की दीपिका मोर महर्षि दयान्नद विश्वविद्यालय रोहतक की तरफ से आॅल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी सर्कल कबड्डी में अपनी प्रतिभा का दम दिखाएगी। माता धनकोर देवी स्पोर्ट्स क्लब के प्रधान धर्मवीर मोर ने बताया कि कबड्डी मध्यप्रदेश के रीवा शहर की एपीएस यूनिवर्सिटी मे 11 से 14 तक आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि दीपिका टीकाराम कॉलेज सोनीपत की छात्रा है। माता धनकोर देवी स्पोर्ट्स क्लब के प्रधान धर्मवीर मोर, संस्थापक पूर्व कबड्डी कप्तान चांदराम मोर,अकेडमी संचालक भारत केसरी, भीम अवॉर्डी पहलवान नवीन मोर इंस्पैक्टर हरियाणा पुलिस, रामकुमार मोर, दीपिका के पिता पवन मोर, पूर्व प्रधान संजय मोर, भ्मबल मोर, सभी ने दीपिका को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker