दिल्ली सरकार ने दो प्रमुख फ्लाईओवर परियोजना को दी मंजूरी
नई दिल्ली
दिल्ली सरकार ने दो प्रमुख फ्लाईओवर परियोजना को मंगलवार को मंजूरी दी है। लोक निर्माण (पीडब्ल्यूडी) मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि राज्य में परिवहन व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए सरकार तेजी से काम कर रही है। राजधानी में सड़कों के निर्माण के साथ-साथ फ्लाईओवर का निर्माण कराया जा रहा है।
सिसोदिया ने कहा कि आनंद विहार और अप्सरा बॉर्डर के बीच नया फ्लाईओवर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजा गार्डन और पंजाबी बाग फ्लाईओवर के बीच भी नया कॉरिडोर बनाया जाएगा। इन दोनों फ्लाईओवर परियोजनाओं को मंजूरी दे दी गई है। सिसोदिया ने कहा इन दोनों परियोजनाओं के पूरा होने से दिल्ली के लोगों को यातायात में सहूलियत रहेगी। उन्होंने कहा कि इस दोनों फ्लाईओवर के कार्य को पूरा करने के लिए 18 महीने का लक्ष्य रखा है। जिसे तय समय में पूरा किया जाएगा।