नई दिल्ली
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) ने वादा किया है कि अगले पांच वर्षों में 20 लाख लोगों को रोजगार देगी। इस लक्ष्य को पूरा करने की तैयारियों में दिल्ली सरकार पूरे उत्साह से जुटी हुई है।
केजरीवाल ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि उनकी सरकार इस लक्ष्य को तय समय में पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि इस चुनौती को पूरा करने के लिए दिल्ली सरकार उत्साहित है। इसी क्रम में आज उन्होंने सभी विभागों के साथ बैठक की है। केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने हर विभाग के लक्ष्य और टाइमलाइन निर्धारित किए हैं। सभी खूब उत्साहित हैं। तय समय में इस लक्ष्य को पूरा किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी ने बीते दिनों राजधानी के लोगों से वादा किया था कि उनकी सरकार राज्य में आने वाले पांच वर्षों में 20 लाख नौकरियों की व्यवस्था करेगी।