दिल्ली
दिल्ली के तापमान में लगातार बढोत्तरी
नई दिल्ली, 10 अगस्त। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को गर्मी और उमस से लोग परेशान रहे। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई हैं।
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में लगातार तापमान में बढोत्तरी दर्ज की गई और आगामी दिनों में गर्मी से राहत मिलने की भी कोई संभावनाएं नहीं हैं। आईएमडी के अनुसार दिल्ली में आगामी दिनों में गर्मी और उमस बढेगी। जबकि गुरुवार को आसमान में बादल छाये रहेंगे लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं। आईएमडी के अनुसार दिल्ली में 10 अगस्त से 13 अगस्त तक गर्मी और उमस जैसी स्थिति बनी रहेगी। वहीं 14 अगस्त को हल्की बारिश होने की संभावना है।