हरियाणा

नई अनाज मंडी खरखौदा में उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला आज करेेेंगे जनसभा को संबोधित

जन-जन में उत्साह की लहर, उप-मुख्यमंत्री को सुनने को लोग लालायित: पदम सिंह दहिया
जिलाध्यक्ष पदम सिंह दहिया व चेयरमैन पवन खरखौदा ने लिया जनसभा की तैयारियों का जायजा
सोनीपत

       हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला खरखौदा की नई अनाज मंडी में 15 मई की सुबह जनसभा को संबोधित करेंगे। यह कहना है जननायक जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया का। वे शनिवार को चेयरमैन पवन खरखौदा व अन्य साथियों के साथ जनसभा के आयोजन स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा ले रहे थे।
जजपा के जिलाध्यक्ष पदम सिंह दहिया जनसभा की तैयारियोंं में जुटे हुए हैं। वे लगातार गांव-गांव जाकर सभाओं का आयोजन कर लोगों को जनसभा का निमंत्रण दे रहे हैं। उन्होंने जनसभा स्थल का दौरा करते हुए हर प्रकार की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में भी जनसभा को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। जन-जन में उत्साह की लहर दौड़ रही है और लोग उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को सुनने को लालायित हैं।
पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया ने कहा कि खरखौदा की जनसभा रिकॉर्ड तोड़ जनसभा साबित होगी। उप-मुख्यमंत्री का आगमन खरखौदा के लिए सौगात भरा होगा। उप-मुख्यमंत्री ने अपने सभी वायदे पूरे किये हैं। उनके लिए जनता व जनहित से बढक़र कुछ नहीं है। जनसेवा के लिए ही वे राजनीति में आये हैं। इस उद्देश्य की पूर्ति मेंं ही वे दिन-रात लगे रहते हैं। इसके  अलावा उन्होंने कहा कि जनसभा के सफल की तैयारियोंं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जजपा के सभी पदाधिकारी व सदस्य जनसभा को सफल बनाने में एकजुट होकर प्रयासरत हैं।
इस मौके पर चेयरमैन पवन खरखौदा ने कहा कि जिलाध्यक्ष पदम सिंह दहिया के निर्देशन में जनसभा के सफल आयोजन की जोरदार तैयारियां की गई हैं। वे लोगों को घर-घर जाकर जनसभा का निमंत्रण दे रहे हैं। गांव-गांव जाकर लोगों को आमंत्रित किया गया है। चहुंओर उत्साह लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की झलक पाने व सुनने के लिए लोग इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नि:संदेह जनसभा पूर्व के सभी कीर्तिमानों को ध्वस्त करेगी। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker