हरियाणा

पद्म पुरस्कारों के लिए 15 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन-उपायुक्त सिवाच

-गणतंत्र दिवस 2023 के अवसर पर घोषित होंगे पुरस्कार

सोनीपत, 21 जुलाई।  उपायुक्त ललित सिवाच ने बताया कि गणतंत्र दिवस 2023 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कारों के लिए 15 सितंबर 2022 तक कर सकते हैं। नामांकन अथवा अनुशंसाएं केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in पर ही ऑनलाइन स्वीकार की जाएंगी।

उपायुक्त सिवाच ने बताया कि पद्म पुरस्कार अर्थात् पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री, देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं। वर्ष 1954 में स्थापित इन पुरस्कारों की घोषणा हर वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। यह पुरस्कार कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक कार्य, नागरिक सेवाओं, व्यापार और उद्योग जैसे सभी क्षेत्रों/विषयों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों/सेवाओं के लिए उत्कृष्ट-कार्य को मान्यता प्रदान करने के लिए प्रदान किए जाते हैं। जाति, व्यवसाय, पद या लैंगिक भेदभाव के बिना सभी व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिए पात्र हैं। डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को छोडक़र सार्वजनिक उपक्रमों में काम करने वाले सरकारी कर्मचारी पद्म पुरस्कार के लिए पात्र नहीं हैं।

उपायुक्त ने बताया कि इस संबंध में और अधिक जानकारी गृह मंत्रालय की वेबसाइट https://mha.gov.in और पद्म पुरस्कार पोर्टल https://padmaawards.gov.in  पुरस्कार और पदक शीर्षक के अंतर्गत उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि इन पुरस्कारों से संबंधित कानून और नियम वेबसाइट पर  https://padmaawards.gov.in/AboutAwards.asp लिंक के माध्यम से उपलब्ध हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker