सर्दी में जरूरतमंद स्कूल के छात्रों को वितरति की जर्सियां, जूते, जुराबे व टोपियां
लांयस क्लब गौरव के पदाधिकारी प्रधान शालू वधवा के नेतृत्व में जूते, जर्सी व जुराब वितरित करते हुए।
गन्नौर। ठंड के दस्तक देते ही लांयस क्लब गन्नौर गौरव ने कड़ाके की ठंड को ध्यान में रखते हुए अगवानपुर गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले 46 जरूरतमंद बच्चों को जूते, जर्सी, जुराब व टोपे का वितरण किया गया। विद्यालय में जब बच्चों को गर्म जर्सियों का वितरण किया गया तो उनके चेहरे खिल गए। क्लब की अध्यक्षा शालू वाधवा ने कहा कि बच्चों की सेवा ईश्वर की सच्ची सेवा है। मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। इसलिए प्रत्येक मनुष्य का नैतिक कर्तव्य बनता है कि वह अपने जीवन मे समाज सेवा को महत्व दे। मुख्य सरंक्षक हरीश वधवा ने कहा कि समाज में हर जरूरतमंद की अपने बजट के हिसाब से दूसरों की सहायता करनी चाहिए। उन्होंने सभी बच्चों को समाज सेवा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सरंक्षक अमित बत्रा ने कहा कि इस संसार मे मनुष्य को सबसे बड़ा सुख सामाजिक कार्य करने में ही मिलता है। परियोजना अध्यक्ष रूचि बत्रा ने कहा कि नर सेवा ही सच्ची नारायण सेवा है। कोषाध्यक्ष डिंपी मल्होत्रा ने कहा कि जो व्यक्ति अपने जीवन मे दूसरों के दुखों को देखकर द्रवित हो उठता है और उनकी सहायता करता है। हमें बिना किसी स्वार्थ के जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर रहना चाहिए। इस मौके पर क्लब की पदाधिकारी चारू चांदना, समाजसेवी अंकित मल्होत्रा, नीरज जग्या आदि मौजूद थे।