बिहार
सड़क हादसे में मारे 11 लोगों के परिजन को डीएम ने 5 – 5 लाख रुपया का दिया चेक
भागलपुर, 01 अक्टूबर। जिलाधिकारी सुब्रत सेन ने शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में जिले में बीते दिनों हुए दुर्घटना में हुई 19 मौतों में से 11 मृतक के परिवार को जांच के उपरांत पांच लाख रुपया मुआवजा राशि का चेक दिया।
दुर्घटना में मारे गए अन्य 8 परिवार को भी कागजात के जांच के बाद मुआवजा देने की बात कही। अन्य आठ लोगों के दुर्घटना में हुई मौत के कागजातों की जांच की जा रही है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिंके कागज सही पाए जाएंगे ऐसे लोगों की कागजात जांच कर उन्हें भी जल्द मुआवजा मुहैया कराया जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि लोगों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। मोटरसाइकिल साइकिल चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। वाहन की गति नियंत्रित रखें। ताकि घटनाएं ना घटित हो।