रोहतक: प्रदेश में आम आदमी की सरकार बनना तय: डॉ. अशोक तंवर
सदस्यता ग्रहण समारोह में पहंुचे आप नेता एवं पूर्व सांसद अशोक तंवर, सरकार पर साधा निशाना
रोहतक पूर्व सांसद एवं आप पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ अशोक तंवर ने कहा कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनना तय है, आज प्रदेश की जनता भाजपा-जजपा सरकार से परेशान हो चुकी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर प्रदेश का विकास किया जाएगा। पूर्व सांसद ने रविवार को कस्बा महम के रोहतक रोड पर सदस्यता ग्रहण अभियान में शिरकत की।
पूर्व सांसद एवं आप के वरिष्ठ नेता डा. अशोक तंवर ने कहा कि प्रदेश में सत्ता के बदलाव की बयार चल पड़ी है। लोग कांग्रेस व भाजपा-जजपा सहित प्रदेश के दलों की दमनकारी व भ्रष्ट नीतियों से बेहद तंग आ चुके हैं। भाजपा-जजपा सत्ताकाल में प्रदेश अपराध व बेरोजगारी में नंबर बन चुका है। प्रदेश का हताश व निराशा बेरोजगार युवा आत्महत्या करने को मजबूर है। भिवानी की घटना इसका ज्वलंत उदाहरण है। डा.तंवर ने कहा कि प्रदेश व देश की सरकार पूरी तरह से असंवेदनशील हो चुकी है। प्रदेश की सरकार में शामिल लोग युवाओं की मौत का मजाक बना रही है। महंगाई अपने चरम पर है। पेट्रों पदार्थों सहित अन्य खाद्ध वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। सरकार महंगाई पर काबू पाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है जिससे प्रदेश की जनता आने वाले समय में ऐसे लोगों को आने वाले समय में सबक सिखाएगी। पूर्व सांसद ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस से त्रस्त प्रदेश की जनता बदलाव करते हुए आम आदमी पार्टी व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के साथ चलने का मन बना चुकी हैै। दिल्ली के बाद पंजाब और अब हरियाणा में भी सत्ता आप की होगी।
कार्यक्रम को प्रदेश सह-प्रभारी महेन्द्र चौधरी, छात्र नेता एवं युवा प्रदेशाध्यक्ष अरूण हुड्डा, लोक गायक के.डी, जिला अध्यक्ष महाराज सिंह एडवोकेट, सीमा,दिनेश कुमार,वजीर अहलावत,अशोक निडाना,व बबलू नेहरा सहित काफी लोगों ने आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। आम आदमी पार्टी के युवा नेता अरुण शर्मा निंदाना द्वारा सदस्यता ग्रहण व स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया था।