हरियाणा

हर घर तिरंगा अभियान होगा राष्ट्रभक्ति का प्रतीक: जैन

: शहर में 4 स्थानों पर हुई बैठक, 13-15 अगस्त तक अभियान को लेकर दिए गए निर्देश

सोनीपत। पूर्व शहरी स्थानीय निकाय मंत्री एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्षा कविता जैन एवं मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी राजीव जैन ने कहा कि राष्ट्रीय एकता से ही देश के प्रति आमजन की भावना मजबूत होगी। इसके लिए आगामी 13 अगस्त से 15 अगस्त तक घर-घर अभियान चलाकर तिरंगा लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के प्रति हम सबकी जिम्मेदारी है और हमें इसके लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। 

          रविवार को पूर्व मंत्री कविता जैन एवं मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन की अध्यक्षता में वार्ड 15 में अग्रवाल भवन, वार्ड 1 में सैनी भवन, वार्ड 11 में इंदिरा कालोनी व वार्ड 3,4 की संयुक्त बैठक सेक्टर 14 कम्युनिटी सेंटर में आयोजित की गई। बैठक के दौरान भाजपा संगठन द्वारा आमजन में राष्ट्रीयता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा अभियान शुरू करने को लेकर चर्चा हुई। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्षा कविता जैन ने कहा कि देश आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मना रहा है। देश मे राष्ट्रीयता की अलख जगाने के लिए और असामाजिक ताकतों का मुकाबला करने के लिए हमें एकजुट रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के लिए इन ऐतिहासिक पलों को हमें पूरे सम्मान के साथ मनाना है। इसके लिए उन्होंने सभी वार्डों में आमजन द्वारा लगाए जाने वाले तिरंगे भी वितरित किए, ताकि सभी नागरिकों तक तिरंगा अवश्य पहुंचे। मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने कहा कि जल्द ही सभी वार्डों की बैठक करते हुए पूरे विधानसभा में घर-घर तिरंगा अभियान को मजबूती के साथ मनाया जायेगा। 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के दौरान सभी कार्यकर्ता न केवल खुद अपने घर पर खुद तिरंगा लगाएंगे, अपितु अपने आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। जैन ने कहा कि राष्ट्रीयता को मजबूत करने के इन पलों का साक्षी बनना हम सभी के लिए गौरवशाली होगा। बैठक में भाजपा प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख डॉ ओम प्रकाश अत्रे, विधानसभा संयोजक नवीन मंगला, संजय वर्मा, मनोज जैन, पार्षद हरी प्रकाश सैनी, इंदू वलेचा, सुरेंद्र मदान, बबीता कौशिक, अतुल जैन, मंडल अध्यक्ष मुकेश बत्रा, महामंत्री नीरज सोनी, राजकुमार शर्मा, संजीव वलेचा, सीमा गोयल, मनोज गुप्ता, सुरजीत दहिया, पुरुषोत्तम शर्मा, जवार बत्रा, निर्मला खत्री काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker