उत्तर प्रदेश
मीरजापुर : कई पोलिंग बूथों पर बदली गई ईवीएम, देर से शुरू हुआ मतदान
मीरजापुर
मडिहान तहसील क्षेत्र में सोमवार की सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। पांच पोलिंग बूथों पर मशीन की खराबी के चलते मतदान देर से शुरू हुआ।
कुंहकी बूथ संख्या 31 में वीवी पैड मशीन खराब होने के कारण मतदान 45 मिनट देर से शुरु हुआ। रैकरी में बूथ संख्या 143, 144 दोनों पर ईवीएम खराब होने की सूचना पर नायब तहसीलदार बिंदुनंदन सिंह ने मतदान स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया और मशीन बदली गई। वही अटारी में बूथ संख्या 210 व करौंदा 162 पर ईवीएम मशीन बदली गई।
गोपलपुर बूथ संख्या 116 पर खराबी के कारण मतदान एक घंटे देर से शुरू हुआ। बूथ संख्या 181 पर वीवी पैड मशीन बदली गई। क्षेत्र के 445 बूथों में मड़िहान देवरी समेत कई बूथों को पिंक बूथ बनाया गया है।