हरियाणा

भारत विकास परिषद वीर सावरकर शाखा का परिवार मिलन समारोह मनाया, नए सदस्यों ने ली शपथ 

मुख्यातिथि परिषद के सदस्यों के पार्षद बनने पर सम्मानित करते हुए।                                                   

गन्नौर। भारत विकास परिषद वीर सावरकर शाखा गन्नौर द्वारा रविवार को रेलवे रोड़ पर स्थित एक निजी गार्डन में परिवार मिलन एवं नए सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डिवाइन ग्रुप के सीएमडी हरीश लूथरा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। अध्यक्षता हरियाणा मध्य प्रान्त के अध्यक्ष डा. अशोक शर्मा ने की। शपथ ग्रहण कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता,स्वामी विवेकानंद और वीर सावरकर  की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलन करके किया गया। राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम के पश्चात सभी अतिथियों का अंगवस्त्र और नारियल दे कर सम्मान व स्वागत किया गया। गन्नौर शाखा के सचिव पवन जिंदल ने शाखा द्वारा अब तक किए गए कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा आगामी सत्र में किए जाने वाले कार्यों पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता राजकुमार अग्रवाल ने भारत विकास परिषद द्वारा सम्पूर्ण देश में किये जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। हरियाणा कला मंच रोहतक की टीम ने अपने गीतों एवं नृत्यों द्वारा कार्यक्रम को देशभक्ति की भावना से सराबोर किय। प्रान्तीय एवं कार्यक्रम अध्यक्ष अशोक शर्मा ने नए सदस्यों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में आए सदस्यों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि हरीश लूथरा ने वीर सावरकर शाखा द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। कार्यक्रम में डा. अशोक शर्मा ने वीर सावरकर शाखा के दायित्वधारियों से सदस्यों की संख्या 100 के पार ले जाने का अनुमोदन किया। शाखा के सदस्य वरुण जैन, खुशबू जैन को नगर पालिका में हुए चुनाव में पार्षद बनने पर शाखा की और से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी सदस्यों ने अपना विशेष योगदान दिया । कार्यक्रम में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ समापन हुआ। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker