जिस चंपारण ने आजादी की राह दिखाई,वहां के किसान बन गये कर्जदार:प्रशांत किशोर
-बिहार की स्थिति बदलनी है तो 100-150 अच्छे व्यक्तियों को विधायक बनाना होगा : प्रशांत किशोर
-अरेराज पहुंची जन सुराज यात्रा
मोतिहारी,21 नवम्बर। प्रशांत किशोर के जन सुराज पदयात्रा के आज 51वें दिन जिले अरेराज प्रखंड के मलाही गांव से शुरू होकर बहरवा,रामसरिया, चैतिया, सिरनी, सिसवा, दामोदरपुर, कौवाह,बलहा, ररहिया, रायटोला, राजेपुर, मिसरौलिया, हरदिया होते हुए अरेराज नगर पंचयात पहुंची।इस दौरान प्रशांत किशोर अरेराज प्रखंड के चटिया बहरवा में प्रशांत लोगों को संबोधित करते हुए कहा, समाज में अच्छे लोगों की कमी नहीं है। हमें जरूरत है ऐसे लोगों को ढूंढ कर निकालने की जो मुखिया, विधायक और पार्षद बनकर जनता को ठगे नहीं, बल्कि जनता के विकास के लिए काम करें।
प्रशांत ने कहा कि बिहार तब सुधरेगा जब 100-150 अच्छे व्यक्ति विधायक बनेंगे।बिहार सुधरेगा जब 2-5 हजार अच्छे व्यक्ति मुखिया और सरपंच चुनकर आएंगे। केवल एक मुख्यमंत्री और दल बदलने से बिहार बदलने वाला नहीं है।इस दौरान सिरनी पंचायत में प्रशांत किशोर ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा,कि बिहार सरकार समर्थन मूल्य पर गेहूं और धान खरीद ले तो किसानों को 25 से 30 हजार करोड़ रुपए अतिरिक्त मिलेंगे।
उन्होंने कहा कि जब पहले किसान खेती करता था, तो भले ही सादा जीवनयापन करता था लेकिन 2-5 वर्ष खेती करने बाद इतना पैसा जोड़ लेते थे,कि वे 5 कट्ठा जमीन खरीद सके।लेकिन सिस्टम और राजनीति की मार ने किसानों को लचर बना दिया। चंपारण में कृषि को रोजगार से जोड़ने का कोई साधन उपलब्ध नही है। के अलावा रोजी-रोजगार के अन्य साधन नहीं है।जिस चंपारण के किसानो ने आजादी की राह वो कर्ज में डुबे है।लेकिन हालात बदलनी चाहिए।