हरियाणा

फतेहाबाद: प्रदेश में आम जनता में भय, विधायक तक सुरक्षित नहीं : कुमारी शैलजा

फतेहाबाद, 23 जुलाई। पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने कहा कि आज प्रदेश की आम जनता में भय का माहौल बना हुआ है। प्रदेश का कोई भी आम नागरिक सुरक्षित नहीं है यहां तक कि विधायकों को भी धमकियां मिल रही हैं और उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए अपने इस्तीफा देने की पेशकश करनी पड़ रही है। वे शनिवार को रतिया ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक गर्ग के निवास और अनाज मंडी के व्यापारी हरविंदर गर्ग के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रही थी।

इस अवसर पर पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, प्रदेश प्रवक्ता अमरदीप सिंह बराड़, मंगतराम लालवास, सोनू ग्रोवर सहित अनेक कांग्रेसी नेता मौजूद थे। पहले पहले पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कई अन्य कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं के निवास पर आयोजित जलपान समारोह में भाग लिया। कांग्रेस में गुटबाजी के सवाल पर कुमारी शैलजा ने कहा कि आपसी बातें होती रहती हैं लेकिन सभी का लक्ष्य कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना रहा है। कुलदीप विश्नोई के कांग्रेस से दूरी के सवाल पर उन्होंने कहा कि व्यक्ति से पार्टी बड़ी होती है, ना की पार्टी से व्यक्ति बड़ा होता है। कांग्रेस बड़ी पार्टी है। कांग्रेस में अभी तक संगठन न बन पाने के सवाल पर उन्होंने माना कि उनकी पार्टी में यह कमी रही है कि किसी कारण से संगठन नहीं बन पाया लेकिन अब उन्हें आशा है कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जल्द ही संगठन का गठन किया जाएगा जिसके बाद कांग्रेस पार्टी और मजबूत होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker