हरियाणा

रेलवे रोड पर ई रिक्शा चार्जिंग स्टोर में लगी आग, एक ई रिक्शा हुई जलकर राख


सूचना के बाद मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मी आग बु­ााते हुए।


गन्नौर। रेलवे रोड पर ई रिक्शा के चार्जिंग स्टोर में अज्ञात कारणों के चलते अल सुबह आग लग गई। धुंआ निकलता देख आसपास के लोगों ने आग लगने की सूचना स्टोर के मालिक अशोक को दी। अशोक सूचना के बाद मौके पर पहुंचा और दमकल विभाग को सूचित किया। उसके बाद दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काूब पाया। अशोक ने बताया कि उसके स्टोर में 5 ई रिक्शा चार्जिंग के लिए खड़ी थी। आग लगने के कारण एक ई रिक्शा जल गई। अगर समय पर आग लगने की सूचना नही मिलती तो अन्य ई रिक्शा भी जल जाती। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण उसे करीब 80 हजार रूपयें का नुकसान हुआ है। अशोक ने बताया कि उसने 5 ई रिक्शा चार्जिंग के लिए लगा रखी थी। वह ई रिक्शा को किराए पर देने का काम करता है। रात के समय वह चार्जिंग पर लगा देता है। दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker