हरियाणा
चौथी बार वार्ड से पार्षद बने दिनेश अधलखा का किया वार्डवासियों ने स्वागत
वार्ड 14 से दिनेश अधलखा विजयी जलूस में हाथ जोडकर आभार व्यक्त करते हुए।
गन्नौर। गन्नौर नगरपालिका के 17 वार्डों में से कुछ प्रत्याशियों ने भारी मतों से जीत हासिल की तो कुछ प्रत्याशी बहुत कम वोट के अंतर से विजयी हुए। जब कि सर्वाधिक वोट 826 के अंतर से वार्ड 14 से दिनेश अधलखा दूसरी बार विजयी हुए है। पहले दिनेश अधलखा की पत्नी नीरू अधलखा भी दो बार पार्षद के अलावा नगरपालिका की चेयरमैन भी रह चुकी है। नगरपालिका के वार्ड 17 में सबसे कम वोट 12 से शमशेर विजयी हुए। उसके बाद नगरपालिका के वार्ड 12 से पार्षद बनी सोनिया ने 516 वोट के अंतर से विजयी होकर दूसरे स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर वार्ड 4 से वरूण जैन ने 442 वोट के अंतर से जीत हासिल की।