हरियाणा
एचएसईबी वर्कर यूनियन की नई कार्यकारिणी का गठन, कृष्ण बने प्रधान
नवनियुक्त यूनियन की गन्नौर कार्यकारिणी का स्वागत करते पदाधिकारी। गन्नौर। एचएसईबी वर्कर यूनियन भिवानी की केन्द्रीय परिषद के आदेशानुसार त्रिवार्षिक गन्नौर सिटी कार्यालय के प्रांगण में अध्यक्ष सुमेर राठी व यूनिट प्रधान व केंद्रीय परिषद के सदस्य रोशनलाल और सर्कल सचिव रामसिंह दुहन की मौजूदगी में बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से वर्कर यूनियन भिवानी का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। जिसमें प्रधान कृष्ण कौशिक एल एम , उप प्रधान सुनील एल एम, सचिव सुरेंद्र एएलएम, उपसचिव जसवंत, कैशियर राकेश एएफ एम, ऑर्गेनाइजर नवीन को चुना गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का यूनियन के सदस्यों ने फूलमालाओं से स्वागत किया।