हरियाणा

पूर्व मंत्री कविता जैन ने गणपति की स्थापना करवाते हुए की पूजा-अर्चना

-मुख्य आरती के बाद 9 सितंबर को किया जाएगा गणपति विसर्जन

-गणपति की आराधना के उपरांत ही हर शुभ कार्य का करें प्रारंभ: कविता जैन

सोनीपत, 31 अगस्त। हरियाणा की पूर्व केबिनेट मंत्री कविता जैन ने फैज बाजार मार्केट में बुधवार को विधिवत रूप से गणपति की स्थापना करवाते हुए पूजा-अर्चना की। उन्होंने बताया कि 8 सितंबर को मुख्य आरती के उपरांत 9 सितंबर को गणपति विसर्जन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल होंगे।

  पूर्व मंत्री कविता जैन ने मुख्य अतिथि के रूप में गणपति स्थापना समारेाह में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि श्री गणेश जी को प्रथम देव के रूप में पूजा जाता है। गणपति की पूजा से ही हर प्रकार के शुभ कार्यों का शुभारंभ करना चाहिए। गणपति देवा की आराधना से ही शुभ कार्यों की शुरुआत की जाती है। यह हमारी परंपरा और सभ्यता है। गणपति विसर्जन समारोह का हिस्सा बनना सौभागय की बात है।

          पूर्व मंत्री ने कहा कि श्री गणेश के स्मरण मात्र से हर कार्य शुभ और पूर्ण होते चले जाते हैं। गणपति के पूजन से ही हर पूजा-अर्चना पूर्ण होती है। उनके पूजन के बिना किसी भी शुभ कार्य को पूर्ण नहीं माना जाता। वे प्रथम पूज्य हैं। महोदव-गौरी नंदन गणेश जी शुभ के प्रतीक हैं। हमें पूर्ण विधि-विधान और श्रद्घा के साथ श्री गणेश का पूजन करना चाहिए। उनकी कृपा पाने के लिए हमें सद्कर्म करने चाहिए।  

            पूर्व मंत्री कविता जैन ने जानकारी दी कि गणपति विसर्जन समारोह का आगाज हो चुका है। गणपति जी की स्थापना हो चुकी है। अब हर दिन उत्सव होगा और महाआरती के उपरांत गणपति विसर्जन होगा, जिसे लेकर भक्तोंं में अपार उत्साह देखने को मिल रहा है। इस मौके पर आयोजक विपिन नंदा, मनीष शर्मा, निखिल नंदा, सोनू कालरा, सोनू ककड़, अमित, दीपक चौहान, श्याम सुंदर, नितिन चावला, चिंटू ककड, बंटी कालरा, शुभम गुप्ता और भी बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker