राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने जीवीएम गल्र्ज कालेज को सर्वश्रेष्ठ संस्थान के रूप में किया पुरस्कृत
संस्था के प्रधान डा. ओपी परूथी व प्राचार्या डा. रेनू भाटिया ने पुरस्कार किया स्वीकृत
जनसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्टï योगदान के लिए मिला पुरस्कार, वाईआरसी पोपली को मिला कोर्डिनेटर का पुरस्कार
सोनीपत, 09 सितंबर। समग्र मानवीय सेवाओं तथा जनसेवा के क्षेत्र मेें जागरूता एवं बेहतरीन कार्यों के लिए हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने जीवीएम गल्र्ज कालेज को सर्वश्रेष्ठï संस्थान के रूप में इंस्टीट्यूशनल अवार्ड से सुशोभित किया। कालेज की ओर से यह पुरस्कार संस्था के प्रधान डा. ओपी परूथी व प्राचार्या डा. रेनू भाटिया ने प्राप्त किया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों सहित समस्त कालेज स्टाफ ने बधाई दी है।
हरियाणा राजभवन चंडीगढ़ में भारतीय रैडक्रॉस सोसायटी, हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ के तत्वावधान में 34वीं प्रबंध समिति एवं कार्यकारी समिति की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें श्रेष्ठï कार्य करने वाले अधिकारियों, स्वैच्छिक संस्थाओं, स्वयंसेवकों तथा कर्मचारियों व कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान जीवीएम गल्र्ज कालेज को रैडक्रॉस की गतिविधियों के बेहतरीन संचालन के लिए इंस्टीट्यूशनल अवार्ड प्रदान किया गया। साथ ही जीवीएम की यूथ रैडक्रॉस कोर्डिनेटर रेणू पोपली को श्रेष्ठï कोर्डिनेटर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
पुरस्कार मिलने पर हर्षित स्वर में प्रधान डा. ओपी परूथी ने कहा कि जीवीएम को ईमानदारी से किये गये जनसेवा के कार्यों का सुखद परिणाम मिला है। इसके लिए कालेज की रैडक्रॉस इकाई और रैडक्रॉस की स्वयंसेविकाएं विशेष रूप से बधाई की पात्र हैं, जिन्होंने मानव सेवा के क्षेत्र में समर्पित भाव से अपना योगदान दिया है। प्राचार्या के कुशल मार्गदर्शन तथा वाईआरसी के अच्छे नेतृत्व की बदौलत जीवीएम ने रैडक्रॉस के उद्देश्य की प्राप्ति में कोई कसर नहीं छोड़ी।
प्राचार्या डा. रेनू भाटिया ने जीवीएम को मिले दो पुरस्कारों के लिए बधाई देते हुए कहा कि प्रबंधन समिति से मिले सहयोग के चलते ही यह संभव हुआ है। प्रबंधन समिति ने सदैव समाज सेवा तथा रैडक्रॉस की हर प्रकार की गतिविधियों को बढ़ावा दिया है। जिला स्तर से लेकर राष्टï्रीय स्तर के रैडक्रॉस के कार्यक्रमों का आयोजन जीवीएम में किया गया। उन्होंने विशेष रूप से वाईआरसी रेणू पोपली को भी बधाई दी।
कोर्डिनेटर के पुरस्कार से सुशोभित वाईआरसी रेणू पोपली ने कालेज प्रशासन को बधाई देते हुए कहा कि एकजुटता के साथ की गई मेहनत रंग लेकर आई है। उन्होंने यूथ रैडक्रॉस इकाई की स्वयंसेविकाओं को भी बधाई दी। इस दौरान कालेज की यूथ रैडक्रॉस इकाई ने धूमधाम से इस अवसर को उत्सव के रूप में मनाया। स्वयंसेविकाओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई।
-डा. रेनू भाटिया
प्राचार्या
जीवीएम गल्र्ज कालेज