हरियाणा

सोनीपत: भगवान के जन्मोत्सव को देखने से पुण्य का लाभ मिलता है: गुप्ति सागर

सोनीपत, 22 जनवरी। जीटी रोड स्थित गुप्तिधाम तीर्थ क्षेत्र गन्नौर में राष्ट्रसंत उपाध्याय डा. गुप्तिसागर महाराज ने कहा है कि भगवान के जन्मोत्सव को देखने वाले महान पुण्य का लाभ प्राप्त करते हैं। इस दिन भगवान को पालने में बैठाकर झूला झुलाए जाने का अपना ही महत्व है। जिस अमल पाण्डुक शिला पर ऋषभदेव आदि तीर्थंकरों को इन्द्रादि देवताओं ने विराजमान कर स्नान कराया, उसी पाण्डुक स्वरूप पर तीर्थंकर की प्रतिमा को अधिष्ठित कर अक्षत, जल और पुष्प अर्पित करने से धर्मलाभ मिलता है।

परम श्रद्धेय गुप्ति सागर महाराज के परम सांनिध्य में पंचकल्याणक महोत्सव का तीसरा दिन जन्म कल्याणक महोत्सव के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम नित्यमेह अभिषेक, वृहद शांतिधारा के साथ आरंभ हुआ। प्रभु के अवतार, जन्म की बधाई, इंद्र सभा और राज दरबार, इंद्राणी द्वारा प्रथम दर्शन, इंद्र द्वारा सहस्त्राक्ष दर्शन की महत्वता बताई गई। दोपहर को गन्नौर जीटी रोड पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा गुप्तिधाम से शुरू हो कर जीटी रोड से होते हुए वापस गुप्तिधाम पहुंची। इसके बाद पाण्डुकशिला पर 1008 कलशों से जन्माभिषेक किया गया। बालक का श्रृंगार व नामकरण हुआ। बालक का पालना झुलाना, सौधर्म का तांडव नृत्य, मंगलबधाइयां व गरबा किया गया। पूर्व केबिनेट मंत्री कविता जैन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, उत्तराखंड इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के चेयरमैन मनोज कुमार जैन ने गुप्तिधाम तीर्थ में हो रहे पंचकल्याणनक में पहुंच कर उपाध्याय गुप्तिसागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker