होटल एवं रेस्टोरेंट ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बने हरजिंदर सिंह
प्रयागराज, 19 सितम्बर। प्रयागराज होटल एसोसिएशन की एक बैठक फायर सेफ्टी को लेकर सिविल लाइंस स्थित एक होटल में हुई। जिसमें फायर सेफ्टी की चर्चा के बाद एक साल से सरदार जोगिंदर सिंह के निधन के बाद अध्यक्ष पद खाली था। जिसे सर्वसम्मति से सरदार हरजिंदर सिंह को सौंपा गया।
उक्त जानकारी प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा ने देते हुए बताया कि इस पद का प्रस्ताव संस्थान के संरक्षक अनिल गुप्ता, विद्रूप अग्रहरि व राकेश रॉय ने रखा। जिसको सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पास कर दिया। सरदार हरजिंदर सिंह के अध्यक्ष बनने पर प्रयाग व्यापार मंडल ने खुशी जाहिर की वह संस्थान के सभी सदस्यों ने बधाई दी।
प्रयाग व्यापार मंडल के मीडिया प्रभारी मो. अकरम शगुन ने बताया कि इस दौरान विजय अरोरा, सोहैल अहमद, अरुण केसरवानी, सुशील खरबंदा, राणा चावला, अनीता जायसवाल, सरदार प्रीतम सिंह, शिवशंकर सिंह मोहम्मद कादिर, अखिलेश सिंह, अकरम शगुन, गुरुचरण अरोरा (चन्नी), सरदार रणवीर सिंह, ललित मोहन गुप्ता, अवंतिका टंडन, पल्लवी अरोरा, अनूप केसरवानी, सुरेश गुप्ता, सरदार जितेंद्र सिंह, आशीष अरोरा, श्याम केशवानी आदि ने बधाई दी।