राष्ट्रीय

भाजपा सरकार की गलत नीतियों से परेशान हैं हिमाचल प्रदेश के किसान और नौजवान : कांग्रेस

नई दिल्ली, 23 सितंबर। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गलत नीतियों के कारण हिमाचल प्रदेश के किसान और नौजवान दोनों परेशान हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय पर आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि प्रदेश के युवा एक ओर केन्द्र सरकार की अग्निवीर योजना से आहत हैं। वहीं दूसरी ओर सेब किसानों में उनके उपज का उचित मूल्य नहीं मिलने से हताशा है।

शुक्ला ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सबसे ज्यादा सेब उगाए जाते हैं। इसे ‘एप्पल स्टेट’ का दर्जा दिलाने का काम कांग्रेस परिवार ने किया था। लेकिन वर्तमान की भाजपा सरकार से सेब किसान परेशान हैं। शुक्ला ने कहा कि प्रदेश सरकार के ऊपर 70 हजार करोड़ का कर्ज है, मतलब प्रति वोटर यहां की जनता पर 1.5 लाख रुपये का कर्ज है। यहां की सरकार पर 51 फीसदी कर्ज सिर्फ पिछले 05 साल में बढ़ा है। उन्होंने कहा कि यहां 67,500 सरकारी पद खाली पड़े हैं। जिन्हें प्रदेश सरकार ने अभी तक भरा नहीं है। इसके बावजूद युवाओं को नौकरी नहीं दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में चुनाव की घोषणा होने वाली है लेकिन सरकारी खर्च पर रैली हो रही है, सरकारी बसें लगाई जा रही हैं, भीड़ जुटाने के लिए सरकारी अफसरों को काम पर लगाया जा रहा है। यहां कुछ भी पार्टी नहीं कर रही है, करोड़ों रुपया सरकार की तरफ से खर्च किया जा रहा है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker