हरियाणा

हिसार: भारत-नेपाल के 24 राज्यों की यात्रा करके हिसार पहुंचे सुभाष बिश्नोई

जल एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने को कर रहे यात्रा

हिसार, 11 अगस्त। जल एवं पर्यावरण सरंक्षण के लिए भारत व नेपाल के 24 राज्यों की साइकिल पर यात्रा करके सुभाष चंद्र बिश्नोई गुरूवार को हिसार के बिश्नोई मंदिर पहुंचे। उन्होंने हिसार मंडल के आयुक्त चंद्रशेखर से भी मुलाकात की और अपनी यात्रा के संस्मरण सुनाए। बाद में वे आकाशवाणी व दूरदर्शन केन्द्र गए जहां निदेशक पवन कुमार ने उनका स्वागत किया। वे जिले के कालीरावण गांव के निवासी हैं।

सुभाष चन्द्र बिश्नोई ने हिसार के बिश्नोई मंदिर में पूजा की। संयोग से आज ही उनका जन्मदिन था। समाज के प्रबुद्ध व्यक्तियों ने उनका जन्मदिन भी लड्डू बांटकर मनाया गया। सभी उपस्थित लोगों ने उनके लंबे एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर आईबी के सेवानिवृत डीएसपी हेतराम बिश्नोई, ईटीओ मनमोहन, रिटायर्ड डीएफएससी ओमप्रकाश गोदारा, दुनीचंद भाटी, शमशेर चहल, रामकुमार रोझ, संदीप ऐचरा, राजेंद्र बिश्नोई, पर्यावरण प्रेमी रिटायर जेडएमईओ पृथ्वी सिंह गिला बिश्नोई, शैलेश वर्मा, निहाल सिंह गोदारा, रमेश गोदारा, ओमप्रकाश जाणी, प्रदीप गोदारा, रामनिवास सिहाग, गगन ओबरॉय, अश्वनी गर्ग, हम वृक्ष मित्र संस्था के संचालक प्रदीप एल वर्मा व लायंस क्लब हिसार के कई सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker