हिसार: पदोन्नति उपरांत और जिम्मेवारी से कार्य करें: एसपी लोकेन्द्र सिंह
एसपी ने पदोन्नति मिलने पर एएसआई को लगाए स्टार
हिसार, 21 जून । पुलिस अधीक्षक कार्यालय की सुरक्षा शाखा में कार्यरत मुख्य सिपाही को पदोन्नति देकर सहायक उप निरीक्षक बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक लोकेन्द्र सिंह ने मंगलवार को सहायक उप निरीक्षक पदोन्नत कर कंधे पर स्टार लगाकर सम्मानित किया।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सुरक्षा शाखा में तैनात मुख्य सिपाही रणधीर सिंह को सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति पाने पर पुलिस कप्तान ने कंधे पर स्टार लगाए। पुलिस अधीक्षक ने रणधीर सिंह को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि पदोन्नति उपरांत और अधिक जिम्मेदारी से काम करने की आवश्यकता है ताकि समाज में पुलिस विभाग की छवि और अधिक बेहतर हो। उन्होंने कहा कि एएसआई अपनी नियुक्ती के दौरान आम जनता से बेहतर तालमेल करके पुलिस व जनता में सामंजस्य स्थापित करें। सहायक उप निरीक्षक रणधीर सिंह 19 नम्बर 2003 को पुलिस विभाग में सिपाही पद पर भर्ती हुए और पदोन्नति पाकर सहायक उप निरीक्षक के पद तक पहुंचे हैं।