उत्तर प्रदेश

 गृहमंत्री अमित शाह ने भाजपा काशी क्षेत्र के पदाधिकारियों संग की बैठक, वापस दिल्ली लौटे

वाराणसी, 11 अक्टूबर। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को वाराणसी में लगभग ढाई घंटे प्रवास पर रहे। बिहार छपरा के सिताबदियारा में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती में भाग लेने के बाद सर्किट हाउस में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ गृहमंत्री शाह आये। सर्किट हाउस में गृहमंत्री ने मुख्यमंत्री की मौजूदगी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी और काशी क्षेत्र के पदाधिकारियों, विधायकों से बातचीत कर निकाय चुनाव तैयारियों को जाना। वाराणसी में प्रवास के दौरान गृहमंत्री को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में भी जाना था। लेकिन मंदिर जाने का प्रोग्राम कैंसिल कर गृहमंत्री के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वापस बाबतपुर एयरपोर्ट भी लौट गये।

-प्रदेश अध्यक्ष ने निकाय चुनाव को लेकर बैठक की

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने क्षेत्र पदाधिकारियों, जिला एवं महानगर पदाधिकारियों के साथ निकाय चुनाव को लेकर सर्किट हाउस में बैठक की।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता परिश्रमी और मेहनती है। कार्यकर्ताओं के बदौलत ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। आज देश के अधिकतर राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा, लोकसभा में सबसे ज्यादा सांसद भाजपा के हैं, सबसे ज्यादा हमारे विधायक हैं। नगर पालिका, नगर निगम से लेकर ग्राम सभा तक हर जगह भाजपा है। उन्होंने कहा कि जो स्नेह, आदर, सम्मान एवं विश्वास देश एवं इस प्रदेश की जनता ने दिया है उसे बनाए रखना है।

चौधरी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान कर कहा कि आने वाले निकाय चुनावों के दृष्टिगत हमें पूर्ण विजय के लक्ष्य के साथ चुनाव लड़ना है। पार्टी के प्रदर्शन को बेहतर करने का कार्यकर्ता संकल्प लें। जनता के लिए सुरक्षा, बिजली, पानी और सड़क तथा गांव, गरीब, किसान की सामाजिक व आर्थिक उन्नति के लिए चलाई जा रही केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा सार्वजनिक स्थानों पर होनी चाहिए क्योंकि हमारी सरकार देश व उत्तर प्रदेश की बेहतरी के लिए कार्य कर रही है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 80 में से 64 सीटें प्राप्त हुई थी और 16 नगर निगम में से 14 पर भाजपा का कब्जा था। इस बार 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव एवं प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव में पिछले बार से बेहतर परिणाम हमें लाने हैं।

बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा,सुदामा पटेल, अशोक तिवारी, उदय प्रताप सिंह, श्रीप्रकाश शुक्ला, नवरतन राठी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker