गोली मार कर अपनी पत्नी की हत्या करने के आरोपित पति गिरफ्तार
गन्नौर। गांधी नगर कालोनी में गोली मार कर अपनी पत्नी की हत्या करने के आरोपित पति को थाना गन्नौर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपित पति से पूछताछ कर हत्या के कारणों की असल वजह पता लगाने का प्रयास कर रही है। इसके साथ ही पुलिस वारदात में प्रयुक्त पिस्तौल की बरामदगी के प्रयास भी कर रही है। गांधी नगर किराये के मकान पर रहने वाले विजय उर्फ देवा ने गत शुक्रवार की रात अपनी पत्नी सोनिया की गोली मार कर हत्या कर दी थी। किसी बात को लेकर हुई कहासुनी की वजह से उसने इस वारदात को अंजाम दिया था। गोली मारने के बाद आरोपित विजय पिस्तौल सहित मौके से फरार हो गया। इस संबंध में थाना गन्नौर पुलिस ने मृतक सोनिया के भाई माजरी गांव के रहने वाले राजेश की शिकायत पर विजय के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। सोनिया के भाई राजेश के अनुसार विजय उर्फ देवा उसकी बहन सोनिया पर शक करता था। थाना गन्नौर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विजय को गिरफ्तार भी लिया। प्राथमिक जांच में आरोपित विजय ने अपनी पत्नी सोनिया की हत्या करना स्वीकार कर लिया है। उसने अपने आरोपित जीजा विजय उर्फ देवा के खिलाफ शिकायत देकर हत्या का मामला दर्ज करवा दिया है।
गन्नौर थाना प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि मृतक सोनिया के भाई राजेश के ब्यान पर पुलिस ने आरोपित विजय उर्फ देवा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित विजय से हत्या के असल कारणों को जानने व वारदात में प्रयुक्त पिस्तौल के संबंध में पूछताछ की जा रही है। रविवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा। शव का सोनीपत के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे स्वजनों के सुपुर्द कर दिया है।