मोतिहारी में लोगो ने करायी प्रेमी जोड़े की अनोखी शादी
मोतिहारी,10नवंबर।जिले के शिकारगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार एक प्रेमी जोड़े की अनोखी शादी कराई गई।मिली जानकारी के अनुसार शिकारगंज थाना क्षेत्र के सिरौना गांव निवासी महेश साह कोलकाता मे रहकर मजदूरी करता था।वही उसे एक युवती से प्यार हो गया। जिसे लेकर वह कोलकाता से भाग कर अपने गांव पहुंचा। आ हालांकि इन दोनो के गांव पहुंचने की जानकारी ग्रामीणो को नही थी। लेकिन गुरुवार को लड़की के माता-पिता कोलकाता से खोजते हुए जब सिरौना गांव पहुंचे तो लोगो को इसकी जानकारी हुई।
मिली जानकारी के अनुसार कोलकाता निवासी बिरांची स्वाइन अपनी पुत्री की तलाश में सिरौना गांव पहुंचे तो वह यहां अपनी को बेटी खुश देखा। बेटी खुश देख वह भी खुश होकर दोनो की शादी कराने पर राजी हो गये।इसके बाद ग्रामीणो की भारी भीड़ के बीच स्थानीय ग्राम कचहरी में सरपंच व पंचो की मौजूदगी इन प्रेमी जोड़ो की शादी करा दी गई।शादी के दौरान सभी रस्म को भी पूरा किया गया।वही स्थानीय ग्रामीण महिलाओं ने मंगल गीत गाकर शादी को यादगार बना दिया।