रेनू विद्या मंदिर में संविधान दिवस पर छात्राओं को संविधान की महत्वता बारे में अवगत करवाया
राई । बहालगढ़ स्थित श्री रामेश्वर सेवा संस्थान द्वारा संचालित रेनू विद्या मंदिर में संविधान दिवस मनाया गया। संस्था के उप निर्देशक बिजेंद्र कुमार ने सभी छात्र – छात्रों एवं शिक्षकगण को संविधान की महत्वता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संविधान दिवस आजाद भारत के इतिहास में हर्ष के साथ संविधान दिवस मनाया जा रहा है। 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत में संविधान को तैयार करने में कुल दो साल 11 महीने और 18 दिन लगे. हमारा संविधान देश के हर नागरिक को आजाद भारत में रहने का समान अधिकार देता है। संविधान दिवस कोमनाना का एक मात्र उद्देश्य वेस्टर्न कल्चर के दौर में देश के युवाओं के बीच में संविधान के मूल्यों को बढ़ावा देना है. इसके अलावा हमारे देश के संविधान के निर्माण में डॉ. भीमराव अम्बेडकर का सबसे प्रमुख रोल था। उन्होंने कहा कि जब देश से अंग्रेजों का शासनकाल खत्म होने वाला था तब भारत को एक ऐसे कानूनी
किताब की जरूरत थी जिससे देश में रहने वाले सभी धर्म के लोगों के बीच एकता, समानता बनी रहे। देश एकजुट हो और सभी लोगों को बिना किसी
भेदभाव के सभी अधिकार मिले। जिसे देखते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के बीच संविधान बनाने की मांग उठने लगी थी। इस मौके पर स्कूल के शिक्षक मौजूद थे।