उत्तर प्रदेश

भाजपा सरकार में किसानों को सिंचाई के लिए मिल रहा भरपूर पानी- आरके सिंह पटेल

चित्रकूट,17 दिसम्बर। बांदा-चित्रकूट सांसद आर के सिंह पटेल ने शनिवार को गढ्ढा मुक्ति योजना के तहत सिंचाई प्रखंड कर्वी की पयश्वनी मुख्य नहर की सर्विस रोड के नवीनीकरण कार्य का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।

शनिवार को सांसद आर के सिंह पटेल ने जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव,भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रपकाश खरे , ब्लाक प्रमुख पहाड़ी सुशील कुमार द्विवेदी तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुुंच कर पयश्वनी मुख्य नहर की सर्विस रोड का शिलान्यास किया। सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता आशुतोष कुमार ने बताया कि गढढा मुक्ति योजना के तहत पयश्वनी नहर के किमी. 0.650 से 4.020 किमी., 8.300 से 9.600 तथा किमी. 10.500 से 17.150 तक गढढा मुक्ति का कार्य किया जायेगा।

इस मौके पर सांसद आर के सिंह पटेल ने जनता से समक्ष केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां एवम योजनाओं की जानकारी दी। जनता की समस्याओं को सुनी पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया। उन्होंने कहा हमारी सरकार ने किसानों को पानी देने के साथ-साथ सड़कों को बेहतर बनाने की दिशा में बहुत कार्य किये है। कहा कि जहां आप लोगों को 20 साल से पानी नहीं मिल रहा था आज सिंचाई विभाग द्वारा अच्छा कार्य कर नहर की अच्छी सफाई कर किसानों के टेल तक भरपूर पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। पयश्वनी नहर की पटरी पक्की हो जाने से बनकट से लेकर कुचाराम तक आमजनमानस को बहुत लाभ होगा। भाजपा सरकार में हर खेत को पानी देने के लिए कई परियोजनाएं बनाकर सिंचाई विभाग द्वारा कार्य किया जा रहा है।

जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि जनता की हर समस्याओं को पूरा करने का आश्वाशन दिया गया है। कहा कि कोई भी हो मेरा मोबाइल 24 वो घंटा खुला रहता है आप कभी फोन कर अपनी समस्या बता सकते है आपका हर कार्य पूर्ण किया जाएगा। ग्राम सभा कुचारम की प्रधान श्रीमती प्रतिभा देवी ने चौरा और देवल ग्राम को जाने वाली नहर पटरी को पक्का करने की मांग की। जिसे संसद द्वारा अगले वित्तीय वर्ष सिंचाई विभाग द्वारा कराए जाने को आश्वस्त किया। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार ने विभागीय कार्य योेजना की जानकारी दी।

कार्यक्रम में सहायक अभियंता गुरु प्रसाद, जूनियर इंजीनियर जय प्रकाश , देवेंद्र शुक्ला , अजय कुमार , नरेंद्र कुमार तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष, ग्राम प्रधान देवल, ग्राम प्रधान पथरामानी, ग्राम प्रधान वरवरा,चिल्ला, कलवारा, कुचरम, परसौजा सहित सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker