राष्ट्रीय

 दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत : शाह

नई दिल्ली, 28 जनवरी। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है। वर्ष 2014 के पहले हमारी अर्थव्यवस्था दुनिया में 11वें स्थान पर थी।

शाह ने शनिवार को कर्नाटक के केएलई सोसाइटी के बीवीबी इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश के युवा अब स्टार्टअप की ओर बढ़ रहे हैं। केन्द्र सरकार भी युवाओं की सोच को उड़ान दे रही है। इसी का परिणाम है कि वर्ष 2014 के बाद से देश में 70 हजार से अधिक स्टार्टअप पंजीकृत हुए हैं। इसमें से 30 फीसदी स्टार्टअप बेटियां चला रही हैं।

शाह ने युवाओं से अनुरोध करते हुए कहा कि आप जहां भी रहे देश के विकास में अपना योगदान दें। राष्ट्र को प्रथम बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ें।

शाह ने कहा कि आजादी की इस 75 वर्ष की यात्रा में समग्र विश्व में हमारा स्थान मजबूत हुआ है। इन दिशा में हमें और काम करने की जरूरत है। देश वर्ष 2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रही है। इस मुहिम में हम सभी को जुड़ना होगा और देश को प्रगति पद पर ले जाना होगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश को पांच ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने का स्वप्न देखा है। इसे हम सब को मिलकर पूरा करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker