खेल

राष्ट्रमंडल खेल : ट्रिंपल जंप में भारत ने रचा इतिहास, एल्डहॉस पॉल ने स्वर्ण और अबदुल्ला अबूबैकर ने जीता रजत

बर्मिंघम, 7 अगस्त। राष्ट्रमंडल खेल 2022 में रविवार को ट्रिंपल जंप में भारत ने इतिहास रच दिया है। भारतीय एथलीट्स एल्डहॉस पॉल और अबदुल्ला अबूबैकर ने ट्रिपल जंप में पहले दो स्थान हासिल कर क्रमशः स्वर्ण और रजत पदक पर कब्जा किया।

एल्डहॉस ने 17.03 मीटर की दूरी तय करने के साथ ही स्वर्ण पर कब्जा किया तो, वहीं, अबदुल्ला अबूबैकर ने 17.02 मीटर की दूरी तय करने के साथ रजत पदक पर कब्जा किया है। भारत के ही प्रवीन चितरले चौथे स्थान पर रहे और कांस्य पदक जीतने से सिर्फ 0.03 मीटर दूर रह गए। उन्होंने 16.89 मीटर की दूरी तय की।

पॉल सीडब्ल्यूजी इवेंट में 17 मीटर क्लियर करने वाले पहले जम्पर बने, उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में 17.03 मीटर (व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ) की छलांग लगाई। पॉल यूजीन में विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचे थे, जहां उन्होंने 16.79 मीटर की छलांग लगाई थी।

बता दें कि एशियाई खेलों के चैंपियन अरपिंदर सिंह राष्ट्रमंडल खेलों में पदक (कांस्य, ग्लासगो 2014) जीतने वाले अंतिम ट्रिपल जम्पर थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker