उत्तर प्रदेश

लखनऊ के कांशीराम स्मृति उपवन में होगा भारत हस्तशिल्प महोत्सव

लखनऊ, 08 सितम्बर। भारत हस्तशिल्प महोत्सव 2022 का आयोजन लखनऊ के कांशीराम स्मृति उपवन आशियाना में होगा। इस बार महोत्सव की थीम ‘आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ते कदम’ सम्पूर्ण भारत एक मंच’ है। इस महोत्सव में 28 राज्यों व आठ केन्द्र शासित प्रदेशों की कला संस्कृति देखने को मिलेगी।

प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के विनोद कुमार सिंह ने गुरूवार को प्रेसक्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि महोत्सव में कई प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। भारत हस्तशिल्प महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में रोजाना भारत के विभिन्न राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के लोक नृत्य और लोक गायन के कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा विभिन्न प्रदेशों के खानपान के स्टाल भी महोत्सव में लगेंगे। महोत्सव में मास्क लगाकर ही प्रवेश दिया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker