राष्ट्रीय

देशवासियों को सुनने का जरिया है भारत जोड़ो यात्रा : राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)/नई दिल्ली, 07 सितंबर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि देशवासियों की आवाज को सुनने के लिए भारत जोड़ो यात्रा शुरु की गई है।

राहुल ने बुधवार को कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा के शुभारंभ के दौरान कहा कि कांग्रेस देश को जोड़ने निकली है। हम आरएसएस और भाजपा की तरह भारत के लोगों की आवाज को दबाना नहीं चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हम भारत के लोगों को सुनना चाहते हैं। इसी लिए हम यात्रा पर निकले हैं।

राहुल ने कहा कि भाजपा को लगता है कि वह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केन्द्रीय जांच एजेंसी के माध्यम से विपक्ष को सच कहने से डरा सकती है। लेकिन कांग्रेस केन्द्र के इन धमकियों से डरने वाली नहीं है।

कन्याकुमारी से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को आज राहुल गांधी ने हरी झंडी दिखाई है। गुरुवार सुबह से यात्रा शुरू हो जाएगी। 3570 किलोमीटर की यह यात्रा 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों तक जाएगी। हर दिन यात्री लगभग 22 किलो मीटर का सफर तय करेंगे। इस दौरान वह जनसंपर्क करेंगे लोगों को कांग्रेस के विचारों से अवगत कराएंगे।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि नफरत और बंटवारे की राजनीति में उन्होंने अपने पिता को खो दिया। अब वह देश को खोना नहीं चाहते हैं। प्यार नफरत को जीत लेगा। आशा डर को हरा देगी। हम सब मिलकर इसे मात देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker