खेल

आईपीएल : मिशेल मार्श कोरोना संक्रमित, अस्पताल में भर्ती

मुंबई

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में कोरोना ने दखल दे दी है। दिल्ली कैपिटल्स के ऑस्ट्रेलियाई हरफनमौला खिलाड़ी मिशेल मार्श कोरोना से संक्रमित हो गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली कैपिटल्स की मेडिकल टीम मार्श की स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए है।

दिल्ली कैपिटल्स ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “मिशेल मार्श कोरोना संक्रमित हो गए हैं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली कैपिटल्स की मेडिकल टीम मार्श की स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए है। इसके अलावा टीम के कुछ और सदस्यों, जिनमें सहायक स्टाफ सदस्य भी शामिल हैं, ने भी सकारात्मक परीक्षण किया है। हालांकि वे सभी स्पर्शोन्मुख हैं, उनकी स्थिति पर फ्रैंचाइज़ी द्वारा बारीकी से नजर रखी जा रही है। बबल के शेष सभी सदस्य वर्तमान में अपने-अपने कमरों में आइसोलेशन में हैं, और नियमित रूप से उनका परीक्षण किया जाएगा।”

बता दें कि इससे पहले दिल्ली के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें आइसोलेशन में रखा गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker