उत्तर प्रदेश

देश की आन-बान-शान की रक्षा कराना हमारा कर्तव्य : रमापति राम त्रिपाठी

– सुराजी बाबा स्मारक पर लहराया तिरंगा, गूंजा वंदे मातरम

कुशीनगर, 12 अगस्त। आजादी के अमृत महोत्सव पर स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद कर उन्हें सम्मानित करने का उत्सव मनाये जाने के क्रम में रगड़गंज बाजार स्थित सुराजी बाबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उनके त्याग और बलिदान को याद किया गया। देवरिया के सांसद डा रमापति राम त्रिपाठी, स्थानीय विधायक डा असीम कुमार राय, भाजपा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पांडेय नवीन, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय राय, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम पांडेय, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि गुड्डू राय ने संयुक्त रूप से सुराजी बाबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान वंदे मातरम और भारत माता की जय के उद्घोष से माहौल गूंज उठा।

सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानियों की बदौलत हम इस मुकाम पर हैं। देश है तो हम हैं। हमें अपनी जान की बाज़ी लगाकर देश की आन, बान और शान की रक्षा करने के लिए तत्पर रहना होगा।

विधायक डॉ असीम कुमार राय ने कहा कि भारत को एकता के सूत्र में बाँधने का काम हमारा तिरंगा झंडा करता है। इसी उद्देश्य से आजादी के 75 वें वर्षगांठ पर हर घर झंडा लगाने की मुहिम देश में चलाई जा रही है। ताकि देश की एकता के सूत्र को और मजबूती मिल सके। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पांडेय नवीन ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए श्रवण पांडेय उपाख्य सुराजी बाबा के त्याग और देश के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने के संकल्प को विस्तार से रखा।

भाजपा मण्डल अध्यक्ष दीपक सिंह ने आभार जताया। ग्राम प्रधान अनिरुद राय ने माला पहना कर अतिथियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष विनोद सिंह राजपूत, छेदी नेता, लल्लन सिंह पटेल, महंथ सुनील तिवारी, सचिन सिंह, विनोद सिंह, अभय शाही, श्रवण गोंड, रामायण गुप्ता, रामायण सिंह, सुधाकर पांडे, विकास गुप्ता, दिलीप बैठा, अशोक सिंह, शिव शंकर गुप्ता, बाबु नन्द कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker