दिल्ली
दुर्भाग्यपूर्ण है जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हुआ हमला : केजरीवाल
नई दिल्ली, 08 जुलाई । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हुए हमले पर दुख प्रकट किया है।
केजरीवाल ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमले की खबर बेहद चौंकाने वाली और दुर्भाग्यपूर्ण है। केजरीवाल ने कहा कि उनकी संवेदनाएं आबे के परिवार और समर्थकों के साथ है।
उल्लेखनीय है कि जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे पर आज जापान के नारा शहर में जानलेवा हमला हुआ। आबे पर उस समय हमला हुआ जब वह एक सभा को संबोधित कर रहे थे। हमलावर को घटनास्थल से ही पकड़ लिया गया था। फिलहाल आबे का उपचार जारी है।