जान्हवी कपूर ने पिता बोनी कपूर को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई
फिल्म निर्माता बोनी कपूर आज अपना 67 वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर जान्हवी कपूर ने अपने पिता बोनी कपूर को खास और थोड़े फनी अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। जान्हवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर बोनी कपूर के एक फनी डांस का वीडियो शेयर किया है।साथ ही जान्हवी ने एक दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा है। जान्हवी ने लिखा-‘ पूरी दुनिया में सबसे क्यूटस्ट पापा को हैप्पी बर्थडे। आप जितनी कल्पना नहीं कर सकते, मैं आपको उससे भी ज्यादा प्यार करती हूं। आप सबसे स्ट्रांग मैन हैं। मैं खुद को भाग्यशाली समझती हूं, क्योंकि मैं आपको पापा कह सकती हूं। लव यू पापा।’
जान्हवी के इस पोस्ट के जरिये फैंस बोनी कपूर को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। जान्हवी कपूर निर्माता बोनी कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी और बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री भी हैं। जान्हवी और बोनी की गिनती बॉलीवुड के फेमस पिता -बेटी की जोड़ी में होती है। दोनों एक -दूसरे के साथ खास बॉन्ड शेयर करते हैं। जान्हवी कपूर की हालिया रिलीज फिल्म ‘मिली’ को बोनी कपूर ने ही प्रोड्यूस भी किया है।