हरियाणा

हरियाणा कांग्रेस में फिर हुआ एक परिवार का कब्जा : झरोठी

 सोनीपत, रमेश कुमार ।

होडल से पूर्व विधायक उदय भान को  हरियाणा प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा नेता व पूर्व चेयरमैन अनिल झरोठी ने कहा  हरियाणा कांग्रेस में फिर एक बार एक परिवार का कब्जा हो गया है ,उन्होंने कहा कि उदय भान एक परिवार की कृपा दृष्टि से प्रदेश अध्यक्ष बने हैं ,वह उस परिवार से बाहर नहीं निकल सकते,  एक बार फिर हरियाणा में कांग्रेस अपने 2014 वाली स्थिति में आ जाएगी

झरोठि ने कहा कि  हरियाणा कांग्रेस में पिछले 17 वर्षों से एक परिवार अपना वर्चस्व कायम रखने के लिए हर हथकंडे अपना रहा है ,इसमें पार्टी का चाहे फायदा हो या नुकसान  परंतु अपना वर्चस्व कायम रहना चाहिए, भाजपा के पूर्व चेयरमैन  ने कहा कि परिवार ने पिछले दिनों हुए राज्यसभा चुनाव में अपने परिवार के सदस्य को राज्यसभा में भेजकर यह सिद्ध कर दिया है कि हरियाणा कांग्रेस में उनका वर्चस्व आज भी कायम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker