हरियाणा

जेजेपी जिलाध्यक्ष पदम सिंह दहिया ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए गन्नौर हलका के पार्टी कार्यकर्ताओं को दिए मूल मंत्र


– संगठन को मजबूत बनाने के लिए फील्ड में उतरेंगे सभी जजपा कार्यकर्ता


-सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को करेंगे गठबंधन सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक


– जिलाध्यक्ष पदम सिंह दहिया की अध्यक्षता में गन्नौर में आयोजित की गई कार्यकर्ताओं की बैठक


-बैठक में जिलाध्यक्ष से सुनी कायकर्ताओं की समस्याएं, तुरंत हल करवाने का दिया आश्वासन


गन्नौर(सोनीपत), 20 जुलाई। जननायक जनता पाटी की मजबूती के लिए जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के निर्देशन में बुधवार को गन्नौर में जेजेपी जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया की अध्यक्षता में गन्नौर हलका के कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष पदम सिंह दहिया ने पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए फील्ड से लेकर सोशल प्लेटफार्म तक पार्टी की सक्रियता बढ़ाने के मूल मंत्र कार्यकर्ताओं को दिए।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता फील्ड में उतरेंगे और घर-घर जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों तथा गठबंधन सरकार द्वारा लोगों के कल्याण के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करें ताकि पात्र व्यक्ति उन योजनाओं का फायदा उठा सके। उन्होंने कहा कि नए साथियों को पार्टी के साथ जोडने का कार्य भी कार्य करें ताकि संगठन का और अधिक विस्तार हो सके। उन्होंने कहा कि आज सोशल मीडिया जमाना का है, इसलिए सभी कार्यकर्ता सोशल प्लेटफॉर्म पर पार्टी की नीतियों, सरकार के कार्यों के प्रचार-प्रसार को बढ़ाएं।
उन्होंने कहा कि चौ. देवीलाल ने जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को जाना और गरीब किसान, कमेरे समेत तमाम वर्गों के हित में विभिन्न जन कल्याणकारी नीतियां लागू की। उन्होंने कहा कि जननायक चौधरी देवीलाल के दिखाए रास्ते पर चलते हुए पार्टी कार्यकर्ता भी जन सेवा में सदैव समर्पित रहे। उन्होंने कहा कि युवाओं को बताएं कि उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने चुनाव के दौरान प्रदेश के युवाओं को स्थानीय प्राईवेट नौकरियों में 75 प्रतिशत आरक्षण दिलवाने का जो सपना दिखाया था। उन्होंने सरकार में हिस्सेदारी होते ही पहली कलम से वो पूरा करके दिखाया है और प्रदेश के युवाओं को स्थानीय प्राईवेट नौकरियों में उनका हक मिला।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि महिला सशक्तिकरण को भी बढावा देते हुए उप-मुख्यमंत्री ने महिलाओं को पंचायती राज चुनावों में 50 प्रतिशत आरक्षण दिलवाने का कार्य किया। इसके अलावा किसानों की फसल का सीधे उनके खाते में भुगतान का कार्य, प्रदेश में नए-नए उद्योगों को स्थापित करवाने का कार्य सहित अनेक कार्य उप-मुख्यमंत्री के प्रयासों से पूरे हो रहे हैं ताकि हरियाणा प्रदेश देश व विदेशों में अपनी अलग पहचान स्थापित कर सके।
बैठक में जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं की समस्याएं भी सुनी और उन्हें आश्वासन दिया कि सभी कार्यकताओं को पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज जिस कार्यकर्ता ने जो समस्या उनके सामने रखी है उसका तुरंत समाधान करवाया जाएगा, ताकि हमारा कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ अपने सगठन के विस्तार के लिए कार्य कर सके।
इस अवसर पर गन्नौर हलका प्रधान अनिल त्यागी, पूर्व प्रत्याशी रणधीर मलिक, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सियानंद त्यागी, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप ठरू, मीरा चौहान, महिला हलका प्रधान अनिता वर्मा, मास्टर धर्मबीर धनखड़, युवा हलका प्रधान सुधीर धनखड़, अनुपम रापडिय़ा, दलबीर सरधाना, हरविंदर त्यागी, शिवनारायण गोड़ तथा रामकरण सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker