राई हलके में चलाया जेजेपी नेताओं ने सदस्यता अभियान, पार्टी की नीतियों से करवाया अवगत
— हलका प्रभारी रामकिशन तुषीर, हलकाध्यक्ष ओमप्रकाश रसोई व पूर्व प्रत्याशी अजीत आंतिल ने किया नेतृत्व
राई
सदस्यता अभियान चलाते हलका प्रभारी रामकिशन तुषीर, हलकाध्यक्ष ओमप्रकाश रसोई व पूर्व प्रत्याशी अजीत आंतिल व अन्य।
राई। राई हलके के गांव खेड़ी मनजात में जननायक जनता पार्टी ने सदयस्ता अभियान चलाया और उपमुख्यमंत्री भाई दुष्यंत चौटाला की नीतियों के बारे में लोगो को बताया गया। अभियान का नेतृत्व हलका प्रभारी रामकिशन तुषीर, हलकाध्यक्ष ओमप्रकाश रसोई व पूर्व प्रत्याशी अजीत आंतिल ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलवाई। हल्काध्यक्ष ओमप्रकाश रसोई ने कहा कि जब दुष्यंत चौटाला सभी का काम बिना किसी भेदभाव के पूरा करते हैं, वहां जाने वाले सभी का मान सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि आज जननायक जनता पार्टी के सक्रिय सदस्यता अभियान को लेकर आप सबसे मिलना हुआ है। अब आप सबकी जिम्मेदारी बनती है कि जो भी सक्रिय सदस्य बनाने है,वो पार्टी की नीतियों पर व ताऊ देवीलाल की विचारधारा पर काम करने वाले हों। इस मौके पर किसान सेल अध्यक्ष राजपाल सेवली, रमेश पहलवान बड़ोली, सुरेश दहिया आदि मौजूद थे।