हरियाणा

जजपा नेताओं ने बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की फोटो पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी

हलकाध्यक्ष ओमप्रकाश रसोई, हलका प्रभारी रामकिशन तुषीर, जजपा के पूर्व प्रत्याशी अजीत आंतिल माल्यार्पण करते हुए। 

राई। गांव नाहरी में संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की  जयंती मनाई जा रही है। कार्यक्रम में जजपा के हलकाध्यक्ष ओमप्रकाश रसोई, हलका प्रभारी, प्रदेश सचिव व कष्ट निवारण समिति सदस्य रामकिशन तुषीर, जजपा के पूर्व प्रत्याशी अजीत आंतिल ने बाबा साहब की फोटो पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में पहुंचने पर सभी नेताओं का आयोजक राजू, बिट्टु, नीरज, सोनु, सुनील ने स्वागत किया।

हलकाध्यक्ष ओमप्रकाश रसोई ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर का सपना था कि हमारा देश समृद्ध व बच्चे शिक्षित बनें। हमें उनके मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। प्रदेश सचिव व कष्ट निवारण समिति सदस्य रामकिशन तुषीर ने कहा कि अंबेडकर को भारतीय संविधान निर्माता भी कहा जाता है।

उनकी अध्यक्षता वाली संविधान समिति ने ही दुनिया का लंबा लिखित संविधान तैयार किया। पूर्व प्रत्याशी अजीत आंतिल ने कहा कि वह देश में जाति प्रथा के घोर विरोधी थे। उन्होंने दलितों के उत्थान के लिए भी कई कदम उठाए। उन्हें दलितों का मसीहा भी कहा जाता है।  उन्होंने महिलाओं व दलितों के उत्थान के लिए काफी कार्य किए। इस मौके पर सुनील हन्नी दहिया आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker