हरियाणा

जजपा के राष्टï्रय अध्यक्ष डॉ० अजय ङ्क्षसह चौटाला के जन्मदिवस पर 13 मार्च से शुरू किया जाएगा जजपा सदस्यता अभियान-जिलाध्यक्ष पदम दहिया

-सभी पार्टी कार्यकर्ता मिलजुकर दिन-रात कार्य करते हुए अभियान को बनाएंगे सफल
-गांव का दौरा कर लोगों को पार्टी की नीतियों के बारे में करें जागरूक
-जिलाध्यक्ष पदम दहिया ने सोनीपत पार्टी कार्यालय में सदस्यता अभियान को लेकर ली जजपा पदाधिकारियों की बैठक
सोनीपत

                    जननायक जनता पार्टी(जजपा) के जिलाध्यक्ष एव पूर्व विधायक पदम सिंह ने कहा कि चौधरी देवी लाल द्वारा बताए गए रास्ते पर चलकर कमेरे, किसान व गरीब मजदूर की आवाज उठाने वाले जजपा पार्टी के राष्टï्रीय अध्यक्ष डॉ० अजय सिंह चौटाला के जन्मदिवस पर 13 मार्च से जिला में सदस्यता अभियान की शुरूआत की जाएगी जिसके तहत ज्यादा से ज्यादा लोगो को पार्टी की सदस्यता दिलवाई जाएगी।
जिलाध्यक्ष पदम दहिया की अध्यक्षता में मंगलवार को सोनीपत स्थित पार्टी कार्यालय में सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए सभी जजपा पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि डॉ० अजय ङ्क्षसह चौटाला ने 2018 में जींद की धरती से जो पार्टी रूपी पौधा लगाया था। उसे सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी मेहनत से सिंचकर आज बहुत बड़ा बना दिया जिसका परिणाम यह है कि आज जजपा पार्टी की भागदारी हरियाणा की वर्तमान सरकार में हैं।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन की नींव के रूप में कार्य करते हैं। इसलिए संगठन को और मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकताओ को मिलजुकर कार्य करना है और गांव-गांव जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों के बारे में जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं ताकि गरीब से गरीब व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का फायदा दिलाकर उसको समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता लोगों के इन योजनाओं के बारे में भी जागरूक करें ताकि वे इन योजनाओं का फायदा उठा सके।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस अभियान के तहत जिला में 30 हजार लोगों को पार्टी से जोडऩे का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसलिए सभी हलका अध्यक्ष अपने-अपने हलके से कम से कम 06 हजार लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलवाने के लिए कार्य करेंगे। बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को विश्वास दिलवाया कि वे इस अभियान को सफल बनाकर डॉ० अजय ङ्क्षसह चौटाला को जन्मदिवस का उपहार भेंट करेंगे।
बैठक में पार्टी के राष्टï्रीय उपाध्यक्ष तेलूराम जोगी, राष्टï्रीय सचिव भूपेन्द्र मलिक, सरकार में चेयरमैन पवन खरखौदा, प्रदेश सचिव रामकिशन तुषीर, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य भानेराम व रोहताश दहिया, महिला जिला अध्यक्ष अंजू बाला खटक, युवा जिला अध्यक्ष रवि दहिया, सोनीपत हलका अध्यक्ष संदीप गहलावत, गन्नौर हल्का अध्यक्ष अनिल त्यागी, बरोदा हलका अध्यक्ष शीलू खासा, खरखौदा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र दहिया, गोहाना से पूर्व प्रत्याशी कुलदीप मलिक, गन्नौर जिला अध्यक्ष रणधीर मलिक, जिला प्रवक्ता जोनी लठवाल, रमेश गुप्ता, प्रदेश युवा अध्यक्ष प्रदीप बडवासनी, जिला कार्यालय सचिव सतीश दुभेटा, रोशन मोहाना, जुगतीराम, अशोक सरोहा, अनिल आंतिल, शुभम नैन, अमरजीत जुआं, इंद्रजीत रिढाऊ, सुरेन्द्र बबलू, दारा नैन, मीरा चौहान, निर्मला वर्मा, सरोज शामड़ी, विद्या मोर, मीना गहलावत, भानेराम, भीम मेहरा, जयभगवान आंतिल, सुरेश दहिया, पदम रांगी, परमजीत गोपालपुर, सुरेश धवन, जयभगवान, राजबीर मोहाना, संदीप, पवन मलिक तथा सरकार राज सिंह सहित सैकड़ों पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker